डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में वाटर सप्लाई के बिलों के बकाएदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। नगर निगम (Municipal Corporation) की फ्लाइंड स्क्वायड टीम ने आज कार्रवाई करते हुए भगत सिंह चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank Jalandhar) का पानी कनेक्शन काट दिया। बैंक से 64,080 रुपए बकाया वसूल किया जाना है।

जालंधर (Jalandhar) के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandeep Rishi IAS) के आदेश पर वाटर सप्लाई ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट हरप्रीत सिंह वालिया और उनकी टीम ने प्रताप बाग जोन में बड़ी कार्रवाई की। हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि पंजाब एंड सिंह बैंक को पांच नोटिस जारी किया गया, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई।

Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters News

बैंक का पानी कनेक्शन काटा

बकाया राशि का भुगतान न किए जाने से नगर निगम की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने आज वीके सहगल (पंजाब एंड सिंध बैंक) का पानी कनेक्शन काट दिया गया। वालिया ने कहा है कि पानी बिलों के डिफाल्टरों पर कोई नरमी नहीं दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि ये कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हरप्रीत सिंह वालिया के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वायड टीम के अश्वनी गिल, प्रताप बाग के जेई सुरेश कुमार, इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह और अजय कुमार ने ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि टीम ने प्रताप बाग के फगवाड़ा गेट, रेलवे रोड और भगत सिंह चौक के पास कार्रवाई की।

Jalandhar Municipal Corporation Water Bill Defaulters Update

पार्ट पेमेंट के साथ पोस्ट डेटेड चेक लिया

हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि मौके पर कई डिफाल्टरों ने पार्ट पेमेंट किया और शेष राशि की पोस्ट डेटेड चेक दिया, जिसमें हफ्ते या 15 दिनों में सारा पैसा जमा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा आज 2.15 लाख रुपए की रिकवरी की गई है।

इन डिफाल्टरों ने किया पार्ट पेमेंट

हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि मौके पर कई डिफाल्टरों ने बिल का भुगतान किया। इसमें फगवाड़ा गेट के पवन कुमार, अमन कुमार ने 73920 रुपए में से 40 हजार रुपए जमा करवाया। सुनील विज रेलवे रोड ने बकाया  85,236 में से मौके पर 35,000 रुपए जमा करवा कर शेष राशि की पोस्ट डेटेड चेक दिया है।

इसी तरह राजरानी रेलवे रोड 61503 बकाया था, जिसमें से मौके पर 10,000 रुपए जमा करवाए गए। पाहवा रिफ्रेंशमेंट अवतार सिंह से बकाया 68640 रुपए जमा करवाया गया। हरि सिंह रेलवे रोड से 5000 रुपए जमा करवाया गया। रंजीत लाल से 35,000 और त्रिलोचन सिंह फगवाड़ा गेट से 20,000 रुपए जमा करवाए गए।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version