Jalandhar News: जालंधर के Eastwood Village में लड़कों ने किया हुड़दंग, कई संपत्तियों को पहुंचाया नुकसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नए साल के जश्न की पार्टियों में लोग देर रात तक झूमते मिले। अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवकों ने हुड़दंग करते हुए संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। हाईवे पर पुलिस गश्त के बावजूद युवकों ने हुड़दंग किया और लोगों को परेशान किया।

जालंधर (Jalandhar) के ईस्टवुड विलेज (Eastwood Village) में कुछ युवकों ने अचानक तोड़फोड़ शुरु कर दी। हालांकि भीड़ में से लोगों ने उन्हें छुड़ाकर घर भेज दिया। इसके अलावा होटलों हुए पार्टी में लोग नए साल के स्वागत में इस कद्र मदहोश हो गए कि आधी रात को 20 डिग्री के करीब टेंपरेचर में फव्वारों के पानी से नहाए और डांस किया।

Eastwood Village
Eastwood Village

आधी रात फव्वारों के पानी से नहाए

जालंधर से फगवाड़ा को जोड़ने अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर बने एक रेस्टोरेंट के अंदर चल रही पार्टी का एक वीडियो इंस्टा पर सामने आया है। इसमें लोग आधी रात को फव्वारों के ठंडे पानी में नहाते हुए नजर आए। लोग पानी के बीच ही म्यूजिक की धुनों पर नाचते रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

दिल्ली-अमृतसर हाईवे के पर नया साल मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी जिसे हाईवे पर जाम जैसे स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इनका वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक दूसरे पर टकुए से वार करता दिखाई देता है।

Fight
Fight

रॉयल किंग रिजार्ट में विवाद

इसी के साथ रॉयल किंग रिजार्ट में पास को लेकर विवाद हो गया। एक पास की कीमत 700 रुपए रखी गई थी। जब लोग यहां तो इसका रेट बढ़ा दिया गया। जब लोग अंदर पहुंचे तो उनसे खाने के पैसे लिए गए। विवाद होने पर रात को पुलिस पहुंची और पार्टी को बंद करवाया।



















Leave a Comment