Firing In Punjab: पंजाब में सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Firing In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिन दहाड़े सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के जमालपुर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव सड़क पर खून से लथपथ पड़ा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मृतक की पहचान राम नगर भामियां के रहने वाले प्रदीप बिल्ला के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हमलावर और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलियां चलीं। पुलिस ने बताया कि प्रदीप बिल्ला पार्क में सैर करने आया था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए दो लोगों ने उसे गोली मारी और फरार हो गए।



















Leave a Comment