Jalandhar News: नितिन कोहली ने डेरा संत सरवन दास जी सचखंड बल्लां के मौजूदा गद्दीनशीन संत श्री निरंजन दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली को मेयर जालंधर वनीत धीर के घर पर डेरा संत सरवन दास जी सचखंड बल्लां के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज के पावन दर्शन करने का मौका मिला।

इस रूहानी और पवित्र समागम के दौरान नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने संत महाराज जी के चरणों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास जी महाराज के साथ समाज सेवा, भाईचारा, आपसी मेलजोल और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संत महाराज जी ने इंसानियत की सेवा, समाज में एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का पावन संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

नितिन कोहली ने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देता है और जनहित में काम करने की अटूट प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक मिलन से समाज में शांति, सद्भाव और विश्वास मजबूत होता है, जो आज के समय में बहुत ज़रूरी हैं।

उन्होंने कहा कि संत निरंजन दास जी महाराज के पवित्र दर्शन उनके लिए आध्यात्मिक शक्ति, हौसला और नई प्रेरणा का ज़रिया साबित हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को हम श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएंगे।



















Leave a Comment