Punjab News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध बनी दुकानों को किया सील, मालिक पर दर्ज होगी FIR

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान की सरकार अवैध कामों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। इसी क्रम में शहरों में अवैध रूप से बनाई जा रही इमारतों के खिलाफ नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) की कार्रवाई हो रही है। नगर निगम की सरकारी सील तोड़कर खोली गई दुकानों पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर है कि नगर निगम ने दुकानों को दोबारा से सील कर दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के हैबोवाल जोशी नगर में लुधियाना नगर निगम (Ludhiana Nagar Nigam) की सरकारी सील तोड़कर खोली गई दुकानों के ऊपर नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज फिर से उसको सील कर दिया है।

Ludhiana Nagar Nigam
Ludhiana Nagar Nigam

दुकान मालिक पर होगी FIR

आपको बता दें कि इन चार दुकानों को चार हफ्ते पहले नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) द्वारा सील कर दिया था लेकिन उसके बावजदू बिल्डिंग मलिक ने सील तोड़कर दुकानों को खोल दिया था जिसकी जानकारी नगर निगम (Municipal Corporation Ludhiana) को मिल गई। इसके बाद नगर निगम ने फिर से दुकानों को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इसके साथ ही उक्त प्रॉपर्टी मलिक पर भी FIR दर्ज करने के आदेश भी जारी कर दिए है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इन दुकानों को किराए पर देने की कोशिश भी चल रही थी। जानकारी मिली है कि इन दुकानों के निर्माण में नगर निगम की ओर से कोई बिल्डिंग प्लान पास नहीं करवाया गया था।



















Leave a Comment