Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत, पुलिसकर्मी भी घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: Encounter in Amritsar Punjab News Update: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर (Encounter) हुआ है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को एनकाउंटर में मार गिराया है। यह एनकाउंटर अमृतसर (Amritsar) के वल्ला बाइपास इलाके में हुआ।

जानकारी के मुतबाकि पंजाब (Punjab) पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ एनकाउंटर अभियान शुरू किया दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन अमृतसर के एक रिसोर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान सरपंच जरमल सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया था।

Punjab Amritsar Encounter News
Punjab Amritsar Encounter News

गैंगस्टर को लेकर आई थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसके आधार पर मुख्य शूटर सुखराज सिंह को रिकवरी के लिए आज वल्ला इलाके में ले जाया गया। इसी दौरान पुलिस टीम पर अचानक दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

पुलिस पर करीब छह गोलियां चलाई गईं। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Firing
Firing

गोली लगने बदमाश मरा

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। इसी दौरान पुलिस वाहन के अंदर बैठे शूटर सुखराज सिंह ने भी हाथापाई और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उसे गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल सुखराज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमले में शामिल बाइक सवार आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल अमृतसर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



















Leave a Comment