Holiday News: पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुटि्टयां, अब इस दिन खुलेंगे स्कूल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) में सर्दी की स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस (Harjot Singh Bains) ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक रहेंगी। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे।

पहले 8 जनवरी यानी कल स्कूल खुलने थे। बता दे कि पंजाब में भीषण ठंड पड़ रही है और घना कोहरा भी छाया है जिसके चलते छुट्टियों को बढ़ाने की मांग की जा रही है।



















Leave a Comment