Punjab Weather: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज, जारी हुआ अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Aler News: पंजाब समेत समूचा उत्तर भारत घने कोहरे और भयंकर ठंड से जूझ रहा है। पंजाब (Pujab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शनिवार को भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक पंजाब (Punjab) में बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इन शहरों में निकलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है और दिन में धूप निकलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं, जबकि 23 और 24 जनवरी को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

शहरों का तापमान

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 18, 19 और 22 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हिमाचल में बर्फबारी

उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। लाहौल-स्पीति और चंबा जिले की अधिक ऊंची चोटियों पर शुक्रवार रात हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में अगले छह दिनों तक ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। IMD का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 20 और 22 जनवरी को सबसे अधिक रहेगा।

मौसम के बिगड़ने के आसार

इन दोनों दिनों में पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं 17 से 19 जनवरी और 21 जनवरी को अधिक ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में ही मौसम के बिगड़ने के आसार हैं।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हिमाचल के मैदानी जिलों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मंडी के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, भुंतर में 1.0, कल्पा में 0.6, सोलन में 0.1 और बरठीं में 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में तापमान माइनस 3.8 डिग्री और ताबो में माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।



















Leave a Comment