Gold-Silver Price: चांदी ने तोड़े आज तक के सारे रिकॉर्ड, पहली बार 3 लाख के पार पहुंची, सोने में भी आई तेजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोमवार के दिन चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बता दे कि चांदी इस समय 3 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं सोने में भी तेजी देखी गई है।

चांदी ने 19 जनवरी 2026 यानि सोमवार को नया रिकॉर्ड बना दिया है। MCX पर एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,03,350 पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम सोने ने भी नई ऊंचाईयों को छुआ है। सोना 1.53 फीसदी की तेजी के साथ 1,44,700 रुपए पर है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं शुक्रवार को चांदी 2.87 लाख के करीब थी। MCX पर 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए पर पहुंची थी। यानी चांदी को 2 लाख से 3 लाख रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीने का समय लगा।

वहीं इसे 1 से 2 लाख तक पहुंचने में 9 महीने। वहीं 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे। मार्केट एनालिस्ट्स ने कहा कि मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते चांदी की कीमतों में उछाल आया है, जो हाल के दिनों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।



















Leave a Comment