War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 105 नशा तस्करों को किया काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई नशों के विरुद्ध जंग “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 311वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 313 स्थानों पर छापेमारी की, जिस दौरान प्रदेश भर में 77 FIR दर्ज करके 105 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

6250 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इससे 311 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,381 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 23.3 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलो भुक्की, 486 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

राज्य भर में 313 छापे मारे

इस ऑपरेशन के दौरान 73 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 1000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 313 छापे मारे हैं। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 333 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में आज 41 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ तथा पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।



















Leave a Comment