Weather: पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी, वैष्णों देवी यात्रा रोकी गई, अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/शिमला/नई दिल्ली। Weather Today News: उत्तर भारत में एक बार फिर सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली सहित कई राज्यों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। तेज ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास बढ़ गया है।

हिमालयी राज्यों में भी मौसम (Weather) ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो गया है। हिमाचल के शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पिछले साढ़े तीन महीने से चला आ रहा ड्राई स्पेल खत्म हो गया है। बर्फबारी से पर्यटन स्थलों पर ठंड बढ़ गई है, वहीं स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं।

Shimla Weather
Shimla Weather

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, वैष्णों देवी यात्रा रोकी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लगातार बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सुबह 9 बजे तक श्रीनगर से 6 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक नवयुग टनल के पास ट्रैफिक रोका गया है, जबकि मुगल रोड, सिंथन टॉप और एसएसजी रोड भी बर्फबारी के चलते बंद हैं। भारी बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Maa Vaishno Devi Yatra
Maa Vaishno Devi Yatra

मजबूत होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को एक और स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से उत्तर भारत के करीब 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है, साथ ही पाला पड़ने और कोल्ड वेव जैसे हालात भी बन सकते हैं।

जालंधर समेत पूरे पंजाब में अलर्ट

पंजाब के जालंधर में 22 जनवरी की रात करीब 11 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। ग्रामीण क्षेत्र ढिलवां में रात के समय ओले गिरने की भी सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार, 23 जनवरी को पूरे दिन मौसम खराब रहेगा और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बारिश की संभावना 78 प्रतिशत तक जताई गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम विभाग ने जालंधर, अमृतसर और लुधियाना सहित आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। शाम 4 बजे के बाद बादल छाने से जालंधर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने  निचले इलाकों में बारिश से लंबे समय से चला आ रहा सूखा खत्म हुआ है। बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आई है।

Punjab Weather Update
Weather Update

उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटों में मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।



















Leave a Comment