Punjab News: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

Muskaan Dogra
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 17 Feb 2026

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 मंगलवार को लुधियाना में बहुत उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हुआ, जो 12 साल के अंतराल के बाद प्रसिद्ध बैलगाड़ी की दौड़ों के पुनरुत्थान को दर्शाता है।

इन खेलों का उद्घाटन पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने गांव किला रायपुर के खेल स्टेडियम में किया। इन विश्व-प्रसिद्ध बैलगाड़ी की दौड़ों के फिर से शुरू होने से लोगों/दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे दर्शक पंजाब और बाहर से इस रोमांचक खेल को देखने पहुंचे, जो राज्य की ग्रामीण विरासत में गहराई से जुड़े हुये हैं।

Punjab News: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डॉ. के. एन. एस. कंग के साथ कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने बैल-गाड़ियों की दौड़ों के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यह पंजाब के ऐतिहासिक और पारंपरिक ग्रामीण जड़ों से मजबूत संबंध रखती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पंजाब विधानसभा में ‘जानवरों पर अत्याचार की रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025’ को सर्वसम्मति से पारित और लागू करके इस पुनरुत्थान को संभव बनाने का श्रेय दिया, जिसने जानवरों के लिए सुरक्षा मानक पेश किए, कानूनी बाधाओं को दूर किया और इन बैलगाड़ी की दौड़ों को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ किया।

Punjab News: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक पंजाब भर में एक मजबूत खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने और राज्य के हर कोने से छिपी प्रतिभा को उजागर करने में मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने इन खेलों का समर्थन करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि ओलंपिक और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वालों के लिए नकद इनामों में काफी वृद्धि की गई है। इसके अलावा ओलंपिक पदक विजेताओं को पंजाब सिविल सेवाएं (पी.सी.एस.) और पंजाब पुलिस सेवाएं (पी.पी.एस.) में प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

Punjab News: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

मंत्री खुड्डियां ने आगे कहा कि सरकार ने पूरी तरह योग्यता के आधार पर लगभग 64,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जिससे भर्ती में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने राज्य के प्रमुख बुनियादी ढांचे की उपलब्धियों की ओर भी इशारा किया, जिसमें लगभग 40,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और अपग्रेड का ऐतिहासिक प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा सरकार ने पिछले चार वर्षों में प्रति घर 600 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की है, जिससे 90 प्रतिशत परिवारों के बिजली बिल ज़ीरो आए हैं, जिससे इन निवासियों को काफी राहत मिली है।

Punjab News: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बैलगाड़ी की दौड़ों की शुरुआत के साथ किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक-2026 का किया उद्घाटन

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पशु अस्पताल के लिए 30 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा की ताकि क्षेत्र में पशुओं के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) अमरजीत बैंस, एस.डी.एम. जसलीन कौर भुल्लर, जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुग, किला रायपुर स्पोर्ट्स सोसाइटी के प्रतिनिधि और पंजाब भर से आए अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *