डेली संवाद, चंडीगढ़। Bank Holiday: आज 14 अप्रैल देश में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के चलते सरकारी छुट्टी थी जिसके चलते प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहे। वहीं अब कल यानि 15 अप्रैल को भी ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे।
बता दे कि अगर आप भी कल बैंक से जुड़ा कोई काम करवाना चाहते हो तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। कल बुधवार को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अलग-अलग राज्यों में लोकल त्योहारों के कारण बैंकों को छुट्टी दी है।

त्योहारों के कारण बंद रहेंगे बैंक
मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में नववर्ष और अन्य त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख), बोहाग बिहू और विषु देश के अलग-अलग राज्यों में मनाएं जाने वाले त्योहार हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
ये त्योहार नए साल और फसल के आगमन की वजह से मनाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष के दिन लोग नए कपड़े पहनकर शुभ शुरुआत करते हैं। असम में बोहाग बिहू खेती और खुशहाली का त्योहार है।









