Haryana News: सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में CCTNS की 32वीं राज्य स्तरीय बैठक

Muskaan Dogra
1 Min Read
मुख्य सचिव सुधीर राजपाल
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित CCTNS की 32वीं राज्य स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और नागरिक-केंद्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान बताया गया कि ‘हरसमय’ नागरिक पोर्टल पर अब लापता व्यक्तियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी और परिजनों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसके अलावा, नागरिक सेवाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सत्यापन प्रमाणपत्रों को DigiLocker से जोड़ा गया है। इससे दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित होगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोर्टल पर GIS-आधारित पुलिस स्टेशन लोकेटर भी शुरू किया गया है। यह सुविधा नागरिकों को अपने नजदीकी थाने की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगी और शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायक सिद्ध होगी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *