डेली संवाद, जालंधर। Encounter In Jalandhar: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसके एक आरोपी घायल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई है जिसके चलते उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कई वारदातों में शामिल
दरअसल पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं पुलिस द्वारा भी जबावी फायरिंग की गई जिसमे बदमाश आकाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है और कई वारदातों में शामिल रहा है।









