Punjab News: पंजाब में PSPCL के कर्मचारी को 5000 रुपए घूस लेते विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) से मिला, जिसने मीटर से उसके घर तक आने वाली बिजली की तारों का रास्ता बदलने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।  उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
Highlights
  • बलवीर सिंह (फौजी) को घूस लेते गिरफ्तार
  • 5000 रुपए रिश्वत मांगी थी
  • विजीलैंस की टीम ने ट्रेप लगाकर पकड़ा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पी.एस.पी. सी.एल. (PSPCL) अटोवाल, जिला होशियारपुर के सब-डिविजनल ऑफिस में तैनात लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए पंजाब (Punjab) विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव तनुली, जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता खेतीबाड़ी का काम करता है और उसने मीटर से अपने घर तक आने वाली बिजली की तार का रूट बदलवाने के लिए अर्जी दी थी।

Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau

रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड

इस संबंध में शिकायतकर्ता आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) से मिला, जिसने मीटर से उसके घर तक आने वाली बिजली की तारों का रास्ता बदलने के बदले 5000 रुपये रिश्वत की मांग की।  उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता ने आरोपी लाइनमैन बलवीर सिंह (फौजी) द्वारा रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन मोहाली (Mohali Police) में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *