डेली संवाद, नई दिल्ली। Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ ही है। खबर है कि राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीकों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव 2026 की तारीकों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज यानी बुधवार को 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्यसभा की ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं और 10 राज्यों से जुड़ी हैं।

26 फरवरी को अधिसूचना जारी
बता दे कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया तय समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा। मतदान उसी दिन होगा और मतगणना भी 16 मार्च को ही की जाएगी। यह चुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की सीटों के लिए कराया जाएगा। राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।









