Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किसानों के खिलाफ दर्ज किया मामला

बठिंडा (Bathinda)के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
FIR
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में 400 किसानों के खिलाफ केस
  • बठिंडा में पुलिस और किसानों के बीच झड़प
  • जिओंद गांव में किसानों का विरोध प्रदर्शन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पंजाब पुलिस द्वारा अज्ञात 400 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा (Bathinda)के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Bathinda Farmers Protest
Bathinda Farmers Protest

किसानों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को जिओंद गांव में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। दरअसल किसान अपनी शिकायतों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांवों में ही रोक दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

इसके बाद जिओंद गांव में दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। इस घटना में 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *