डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामला सामने आते रहते है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के अवतार नगर में छाबड़ा जनरल स्टोर में चोरों ने नकदी चोरी कर ली है। चोरों ने दुकान से 35 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
35 हजार रुपये की नकदी लेकर
चोरों ने सुबह करीब साढ़े तीन बजे इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के दौरान एक चोर दुकान में दाखिल हुआ और करीब 35 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गया। इस संबंध में भार्गो कैंप थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दुकानदार के बेटे युवी ने बताया कि उसके पिता सुबह करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।










