डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने जमानत के लिए कपूरथला की कोर्ट में अर्जी लगाई है। उधर, पुलिस लगातार ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर समेत कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के ठिकानों पर रेड की जा रही है।
जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।
सभी आरोपी फरार
जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले के बाद सभी आरोपी फरार हैं। इन आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इस याचिका पर कल सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
उधर, फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई है, सभी टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला
आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस
पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 308 सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस कर रही है छापेमारी
थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ सोनम दीप कौर ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण सामने आ सकेगा।
इन लोगों पर FIR
















