Punjab News: पंजाब में स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में फिरोजपुर रोड के ऊपर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • लुधियाना में भयानक सड़क हादसा
  • कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
  • तेज रफ्तार से हादसा, 2 की मौत
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी है जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) में फिरोजपुर रोड के ऊपर बनी एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार को एक भयानक हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार के कारण हादसा

वहीं इस भयानक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दरअसल तीन युवक स्विफ्ट कार पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आ रहा था। तभी स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Accident News
Accident News

इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 42 वर्षीय जगदीश कुमार व स्विफ्ट चला रहे गौरांश की भी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कार सवार एक युवक की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *