St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दो दिवसीय इंट्रा-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता का हुआ समापन्न

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में दो दिवसीय इंट्रा-कॉलेज मूट कोर्ट प्रतियोगिता की आयोजन किया गया था, जिसमें 36 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में दो स्पीकर और एक रिसर्चर थे। पहले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज डायरेक्टर डॉ. एस. सी. शर्मा ने किया।

प्रतियोगिता के दो शुरुआती राउंड हुए और सेमी फाइनल और फाइनल हुआ। शुरुआती राउंड में जजों ने हर टीम को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से स्कोर दिया और दोनों शुरुआती राउंड के आधार पर चार टीमें सेमी फाइनल के लिए चुनी गई। शुरुआती राउंड के लिए छह कोर्ट रूम थे, जिन्हें यूनिवर्सिटी के सीनियर लॉ फैकल्टी और कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हेड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

एसएसएलसी-112,122,128,135 कोड वाली टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया और नॉक आउट राउंड में एसएसएलसी-128 और 112 कोड संख्या वाली टीमों ने फिनाले के लिए मुकाबला किया। प्रतियोगिता के फिनाले में टीम नं.112, टीम सदस्य छात्रा दिव्यांशु, अनु जोस, और छात्र विशाल को विजेता घोषित किया गया। वही अनु जोस और सिल्की दुबे ने सर्वश्रेष्ठ मूटर का पुरस्कार जीता और सुशांत सोढ़ी ने सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार जीता।

वेलेडिक्टरी में जस्टिस एस.के अग्रवाल, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज, अभी मोहाली के डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन के प्रेसिडेंट, एडवोकेट राहुल रामपाल और एडवोकेट कुणाल गोयल समेत गेस्ट्स ने छात्रों को ट्रॉफी और अवॉर्ड दिए। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *