डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी एजेंटों द्वारा भोले-भाले लोगों को विदेश का सपना दिखाकर उनसे लाखों रुपए ठग लिए जाते है।
वहीं पंजाब के फिरोजपुर (Firopzur) जिले के कैंट थाना क्षेत्र में एक परिवार से विदेश भेजने के बहाने लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक आरोपी ने 20 लाख रुपये लेकर परिवार को विदेश भेजने का झांसा दिया, लेकिन विदेश नहीं भेजा गया।

20 लाख रुपये की मांग
शिकायतकर्ता सुरिंदरपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी मेहताब सिंह ने उनके बेटे और बहू को विदेश भेजने का आश्वासन दिया था और इसके बदले उनसे 20 लाख रुपये की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
हालांकि, आरोपियों ने न केवल पैसे ठगें, बल्कि नकली वीजा और टिकट भी तैयार किए और असली पासपोर्ट भी नष्ट कर दिए। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मेहताब सिंह, उसकी पत्नी मनजिंदर कौर और उनके साथी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









