Punjab News: अमृतसर में गोलगप्पे के पानी से निकला चूहा, भागकर गटर में छिपा, वीडियो वायरल

रेहड़ी मालिक तुरंत चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ सेकंड की मशक्कत के बाद चूहा गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन से बाहर कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद व्लॉगर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Daily Samvad
5 Min Read
Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video
Punjab Government
Highlights
  • गोलगप्पा खाने के शौकीन रहें सतर्क
  • पानीपूरी के बर्तन में मिला चूहा
  • फूड सेफ्टी पर उठने लगे सवाल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Rat in Pani Puri Golgappa Viral Video: पंजाब (Punjab) के अमृतसर में स्ट्रीट फूड की सफाई को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोलगप्पे की कांजी (पानी के लिए तैयार मसाले का मिश्रण) के बर्तन से चूहा निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है— ‘रैट इन पानी पुरी।’ इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और फूड सेफ्टी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल वीडियो पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) का बताया जा रहा है। वीडियो (Video) में दिख रहा है कि एक व्लॉगर अपने दोस्त के साथ गोलगप्पों का आनंद ले रहा था। इसी दौरान गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन में अचानक हलचल दिखाई देती है। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता, लेकिन कुछ ही क्षण बाद मसाले से सना हुआ एक चूहा पानी के अंदर से नजर आता है। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।

Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video
Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video

चूहे को निकालने की कोशिश

वीडियो में आगे दिखाई देता है कि रेहड़ी मालिक तुरंत चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ सेकंड की मशक्कत के बाद चूहा गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन से बाहर कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद व्लॉगर ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘करण धंजू26’ नाम के अकाउंट से 8 फरवरी को पोस्ट किया गया था। अब तक इस वीडियो को 51.5 मिलियन (करीब 5 करोड़ 15 लाख) से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना अमृतसर के किस इलाके की है और वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कौन है।

गोलगप्पे के पानी वाले बर्तन से चूहा निकल कर भागा, देखें Live

गोलगप्पे में निकला चूहा

वायरल वीडियो में व्लॉगर पहले तेज आवाज में कहता है, “गोलगप्पे में निकला चूहा।” इसके बाद वह बताता है कि वे लोग एक नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे। अचानक आवाज आई तो देखा कि पानी में चूहा था। उसने कहा कि चूहे को जल्दी से बाहर निकलवाया गया और बाद में पानी भी फिंकवा दिया गया। व्लॉगर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे लोग समय रहते नहीं देखते, तो यही पानी उनके पेट में चला जाता। उसने दर्शकों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स इस घटना को खाद्य सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाकी सब कुछ तो साफ-सुथरा दिख रहा था, फिर वहां क्या हुआ? क्या चूहा बाद में आया या पहले से मौजूद था? वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि चूहा शायद उसी समय अंदर आया होगा, क्योंकि इतनी देर तक जिंदा रहना मुश्किल है।

Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video
Rat in Pani Puri, Golgappa Viral Video

स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर सवाल

एक अन्य प्रतिक्रिया में इसे भारतीय स्ट्रीट फूड की स्वच्छता पर सवाल बताया गया। इस मामले पर फूड कमिश्नर राजिंदर ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की जांच का इंतजार है, जबकि यह वीडियो लोगों को सतर्क रहने का संदेश दे रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *