डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक एनआरआई (NRI) महिला कथित तौर पर लुटेरों के पीछे हाथ में तलवार लेकर दौड़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना लुधियाना (Ludhiana) के डेहलों (Dehlon Viral Video) इलाके की है और महिला ऑस्ट्रेलिया (Australia NRI) से भारत (India) आई हुई है।
पंजाब (Punjab) के लुधियाना से वायरल वीडियो (Viral Video) के अनुसार, देर रात महिला अपनी कार में एक बुजुर्ग महिला के साथ सफर कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी कार के शीशे पर अंडे फेंके। दावा किया जा रहा है कि लुटेरों ने यह तरीका कार रुकवाने और लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से अपनाया था। जैसे ही अंडे कार के शीशे पर गिरे, कार में बैठी बुजुर्ग महिला घबरा गई और उसने ड्राइव कर रही महिला को पहले से सुनसान सड़क पर न आने की बात याद दिलाई।

लूट की घटना को अंजाम
वीडियो (Viral Video) में साफ सुना जा सकता है कि बुजुर्ग महिला कह रही है, “मैंने पहले ही कहा था कि यह सड़क सुनसान है, यहां से मत चलो।” वह यह भी कहती सुनाई देती है कि शीशे पर अंडा इसलिए फेंका गया है ताकि लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके। इसी बीच कार चला रही महिला गुस्से में आ जाती है और गाड़ी से बाहर निकलने का फैसला करती है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
जैसे ही महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है, बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है। वह कहती है, “बेटा बाहर मत निकल, वे तुझे मार देंगे।” इसके बावजूद महिला नहीं रुकती और हाथ में तलवार लेकर कार से बाहर आ जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह लुटेरों को ललकारते हुए उनकी ओर दौड़ पड़ती है।
महिला पीछे से तलवार लेकर दौड़ती है
मोटरसाइकिल सवार युवक कुछ दूरी पर जाकर रुकते दिखाई देते हैं, जबकि महिला पीछे से तलवार लेकर दौड़ती है और उन्हें चुनौती देती है। इस पूरे घटनाक्रम को कार में बैठी दूसरी महिला अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करती रहती है। वीडियो के बैकग्राउंड में बुजुर्ग महिला की घबराई हुई आवाज भी लगातार सुनाई देती है, जो उसे वापस कार में आने के लिए कहती रहती है।
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो (Viral Video) के टेक्स्ट में दावा किया गया है कि तलवार लेकर दौड़ने वाली महिला का नाम हरजिंद कौर (Harjinder Kaur) है और वह ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहती है। वीडियो पर लिखा है कि यह घटना कुछ मिनट पहले की है और संबंधित महिला पोस्ट करने वाले की दोस्त है। साथ ही उसे “बहुत ब्रेव” बताया गया है।
वायरल वीडियो से चर्चा
हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लूट की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है या नहीं। फिलहाल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग महिला की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस तरह जोखिम उठाने को खतरनाक भी बता रहे हैं।









