डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में अब सर्दी का मौसम लगभग खत्म हो चुका है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन तेज धूप के कारण मौसम गर्मी जैसा हो गया है। आज सुबह कई जगहों पर कोहरा भी देखने को मिला।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सात दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और दिन का तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
फरीदकोट में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस महीने अब तक केवल 0.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (20.1 मिमी) से 97% कम है। अधिकांश जिलों में या तो बिल्कुल बारिश नहीं हुई है या बहुत कम हुई है।









