डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। वहीं इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 2,300 रुपए बढ़कर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 फरवरी, शुक्रवार को MCX पर 1,53 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.42 लाख किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 8,000 रुपए बढ़ी है। चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
सोना 2026 में अब तक 22,000 रुपए और चांदी 20,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। 2025 में सोना रु57 हजार (75%) बढ़ा है।
31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना रु76 हजार का था, जो 31 दिसंबर 2025 को रु1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी इस दौरान रु1.44 लाख (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी रु86 हजार की थी, जो साल के आखिरी दिन रु2.30 लाख प्रति किलो हो गई।









