Bus Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, 4 लोगों की मौत और कई घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस
Punjab Government
Highlights
  • डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी
  • हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत
  • बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Bus Accident: यात्रियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई है जिसमें पांच लोगों की मौत और कई घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके में एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस
एक्सप्रेस-वे पर पलटी यात्रियों से भरी डबल डेकर बस

अनियंत्रित होकर पलटी बस

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। वहीं तेज रफ्तार में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *