Punjab News: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में आज कोट आतमा राम, सुलतानविंड रोड स्थित नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को ढहा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रही नशा विरोधी युद्ध अभियान के तहत की गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
अमृतसर में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर
Punjab Government
Highlights
  • अमृतसर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
  • नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त
  • गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन तस्करों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में आज कोट आतमा राम, सुलतानविंड रोड स्थित नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को ढहा दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गली नंबर 4, कोट आतमा राम, सुलतानविंड रोड स्थित घर नंबर 258 में बनी अवैध इमारत को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया।

कई मामले दर्ज

यह संपत्ति कुलजीत सिंह उर्फ़ हैप्पी पेंचर और उसके भाई जतिंदर सिंह की थी। दोनों लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय थे और वर्तमान में जेल में बंद हैं।पुलिस के अनुसार कु्लजीत सिंह (36 वर्ष) और जतिंदर सिंह (37 वर्ष) के खिलाफ नशे के पदार्थ, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चल रही नशा विरोधी युद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त या ध्वस्त किया जाएगा, और ऐसी संपत्तियां रहित नहीं छोड़ने दी जाएंगी।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *