Punjab Cabinet Meeting: पंजाब में लोगों को मिलेगी फ्री दाल-चीनी, कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Muskaan Dogra
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब कैबिनेट ने एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दी
  • पंजाब सरकार ने 'मेरी रसोई' स्कीम की घोषणा की
  • बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में आज पंजाब कैबिनेट की आज बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। वहीं पंजाब सरकार ने एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है।

मंत्रिमंडल की बैठक में नई एक्साइज पॉलिसी (Excise Policy) के तहत पिछले साल जिन ग्रुपों ने शराब के ठेके लिए थे, उन्हें इस बार भी 6.5 प्रतिशत रेट बढ़ोतरी के साथ प्राथमिकता दी जाएगी। पंजाब (Punjab) में इस वित्त वर्ष के दौरान शराब बिक्री से 12800 करोड़ रुपये राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Punjab Cabinet Meeting
Punjab Cabinet Meeting

मेरी रसोई स्कीम लॉन्च

इसके साथ ही ‘मेरी रसोई स्कीम’ लॉन्च करने की घोषणा की। इस योजना का लाभ प्रदेश के 40 लाख परिवारों को मिलेगा। इसके तहत सरकार एक फूड किट तैयार करेगी, जो नीले कार्ड धारकों को मिलेगी। इस किट में गेहूं के साथ, उड़द-चने की 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो आयोडीन नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं पंजाब में कोविड वॉलिंटियर्स को नर्सिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्तियों में 5 से लेकर 10 अंक तक विशेष लाभ मिलेगा। गैंगस्टरों, अपराधियों, नशा तस्करों की मुखबिरी करने वाले लोगों की इनाम राशि भी बढ़ाई गई। वन टाइम सेटलमेंट योजना की मिआद 30 जून तक की गई है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

बाढ़ के दौरान जिन जमीनों पर खेती कर रहे जो किसान, भले ही जमीन के मालिक न हों तब भी उन्हें बाढ़ मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ग्रुप सी नर्सिंग स्टाफ के 361 पदों को भरने की मंजूरी दी। पंजाब योजनाबंदी विभाग में आर्थिक नीति व योजना बोर्ड के दो पद भरे जाएंगे। ताकि पंजाब में अच्छे तरीके से नीतियां लागू कर सके। पहले तीन पद थे।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *