डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विधानसभा सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अलावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब बजट सत्र की तारीखों की भी घोषणा की गई।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब बजट सत्र 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगा। पंजाब का बजट रविवार, 8 मार्च को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि इस बार का बजट जनहितैषी होगा।







