DIPS News: डिप्स संस्थानों में ज्ञान और जागरूकता से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थान हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहा है। इसी क्रम में डिप्स कॉलेज (को-एड) और डिप्स आई एम टी में महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सबसे पहले, डिप्स कॉलेज (को-एड) के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा Institution’s Innovation Council के अंतर्गत “Insightful Talk on Resume” विषय पर एक जानकारी पूर्ण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन पन्ना अंगरीश और साहिल ने किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि एक अच्छा रेज़्यूमे कैसे तैयार किया जाता है, उसका सही फॉर्मेट क्या होना चाहिए, उसमें कौन-कौन सी जरूरी जानकारियां शामिल करनी चाहिए और इंटरव्यू के लिए उसे प्रभावशाली कैसे बनाया जाए।

यह सत्र विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी रहा और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। डिप्स आईएमटी के प्रबंधन विभाग द्वारा “360° यूनियन बजट 2026-27” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यूनियन बजट, सरकारी योजनाओं, नई नीतियों और टैक्स सुधारों की जानकारी देना था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

संसाधन वक्ता मनु (प्रबंधन विभाग) ने बजट का सरल भाषा में विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि बजट का असर शिक्षा, कृषि, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और आम नागरिकों के जीवन पर कैसे पड़ता है। उन्होंने सरकार के चार मुख्य क्षेत्रों—इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, टैक्स सुधार (TCS और TDS सहित) और MSMEs व सेवाक्षेत्र के समर्थन—पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर प्राचार्या हरप्रीत कौर ने कहा, “डिप्स संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें जीवन और करियर के लिए तैयार करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाते हैं।”

प्राचार्य डॉ. रवि सिद्धू ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। युवाओं को देश की नीतियों और बजट की जानकारी होना बहुत जरूरी है। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थी इन विषयों में रुचि ले रहे हैं।”

मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने कहा, “डिप्स हमेशा से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए प्रयास करता रहा है। हमें गर्व है कि हमारे संस्थानों में ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।”















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *