Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

लुधियाना (Ludhiana) के सेदा चौक में लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कारोबारी को को लूटने की कोशिश की। वहीं लुटेरों ने न केवल लूटने की कोशिश कि बल्कि कारोबारी पर बर्फ तोड़ने वाले 'सुए' से जानलेवा हमला भी किया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
दिनदहाड़े कारोबारी से लूट की कोशिश
Punjab Government
Highlights
  • दिन-दहाड़े एक कारोबारी को लूटने की कोशिश
  • बदमाशों ने भरे बाजार में सुए से हमला किया
  • बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिराया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कारोबारी को लूटने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के सेदा चौक में लुटेरों ने दिन-दहाड़े एक कारोबारी को को लूटने की कोशिश की। वहीं लुटेरों ने न केवल लूटने की कोशिश कि बल्कि कारोबारी पर बर्फ तोड़ने वाले ‘सुए’ से जानलेवा हमला भी किया।

दिनदहाड़े कारोबारी से लूट
दिनदहाड़े कारोबारी से लूट

धक्का देकर नीचे गिराया

बताया जा रहा कि पीड़ित कारोबारी एक्टिवा पर दुकान की ओर जा रहा था। तभी पीछे से काली एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया। वहीं ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें दिख रहा है कि बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिराया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

वहीं इस दौरान जब कारोबारी ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने अपने पास रखे बर्फ वाले सुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस वारदात के दौरान लोग पास से निकल रहे हैं लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कारोबारी को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

वहीं पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज होकर व्यापारिक संगठन के प्रधान और स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *