Jalandhar News: जालंधर से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, दो सगी बहने शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा, इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है

Daily Samvad
4 Min Read
Missing
Punjab Government
Highlights
  • सुदंर नगर के क्वार्टर से तीन लड़कियां लापता
  • लापता लड़कियां हैं नाबालिग
  • दो सगी बहने भी लापता
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सुंदर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता किशोरियों में दो सगी बहनें (उम्र 12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जालंधर (Jalandhar) में इस घटना से इलाके में हड़कंप मत गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं हैं। वे रोज की तरह काम पर चले गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था।

Police
Police

रिश्तेदारों के घरों में तलाश

पहले तो उन्होंने आसपास के घरों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने सबसे पहले घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक महत्वपूर्ण फुटेज में तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है।

Dhanpreet Kaur
Dhanpreet Kaur

पुलिस ने जांच शुरू की

एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा, इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों किस दिशा में गईं और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अपहरण, आपसी जान-पहचान या किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल तीनों किशोरियों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों लड़कियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *