Spicejet Emergency Landing: यात्रियों से भरे विमान का हवा में फेल हुआ इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट (SpiceJet) के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।

Muskaan Dogra
2 Min Read
SpiceJet
Punjab Government
Highlights
  • स्पाइसजेट फ्लाइट में तकनीकी खराबी
  • 150 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
  • फ्लाइट SG121 की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Spicejet Emergency Landing: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लाइट को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट (SpiceJet) के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान के इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली में लैंड कराया।

Spicejet
Spicejet

150 यात्री सवार

बताया जा रहा है कि विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG121 ने दिल्ली से लेह (Leh) के लिए सामान्य रूप से उड़ान भरी थी। विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे। जैसे ही विमान ने ऊंचाई पकड़ी, पायलट को एक इंजन में खराबी का संकेत मिला।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को एहतियाती तौर पर वापस लाया गया था।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *