Chandigarh Bomb Threat: पंजाब सचिवालय और स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Muskaan Dogra
1 Min Read
Bomb Threat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में एक बार फिर बम से हमला करने की धमकी मिली है। सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा स्थित गुरुकुल भवन विद्यालय को ईमेल के जरिए बम से हमला करने की धमकी दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ (Chandigarh) में पंजाब सचिवालय और स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधकों को मिले थ्रेट मेल के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत बम स्कॉड और जांच टीमे मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं, अमृतसर में स्कूलों को धमकी भरे ईमेल में स्कूलों और ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में अगले दो दिनों में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी धमाके करने की बात लिखी। मेल में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का इंसाफ और कनाडा पेंशन फंड वापिस लेने की बात भी कही गई।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *