Rave Party Raid: हाई-प्रोफाइल शराब–हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा, डॉक्टर-बिल्डर समेत 81 लोग गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अहमदाबाद। Rave Party Raid: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया है जिसमें 81 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद (Ahmedabad) जिले के सानंद क्षेत्र में पुलिस ने हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी का पर्दाफाश किया है। गोरस गांव के पास स्थित निर्वाना ग्रीन्स वीकेंड होम में चल रही इस पार्टी पर छापा मारकर पुलिस ने 81 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं।

Rave Party Raid
Rave Party Raid

बड़े कारोबारी शामिल

पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी अमित गोपीलाल पचेरीवाल द्वारा यह पार्टी आयोजित की गई थी। यह आयोजन आदर्श अग्रवाल की शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर रखा गया था। पार्टी में डॉक्टर, बिल्डर और कारोबारी वर्ग से जुड़े कई लोग अपनी महंगी लग्जरी कारों से पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सूचना के आधार पर सानंद पुलिस ने देर रात छापा मारा। मौके पर 11 टेबल और एक फूड काउंटर लगाया गया था, जहां केक, शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस के पहुंचते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को घेरकर हिरासत में ले लिया।

Raid
Raid

2.91 करोड़ रुपये का सामान जब्त

वहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2.91 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है, जिसमें 10 से ज्यादा हुक्के और बड़ी संख्या में शराब की बोतलें शामिल हैं। हिरासत में लिए गए अधिकांश लोगों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि पार्टी में कई बड़े और प्रभावशाली परिवारों से जुड़े लोग भी मौजूद थे। सभी की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। बता दे कि अहमदाबाद शहर के पंचवटी इलाके में स्थित ‘सेंटेनियल विस्टा’ अपार्टमेंट की छत पर चल रही थी।



















Leave a Comment