Punjab News: पंजाब में मां बनी शैतान, दो बच्चों को चूहे मारने की दवा देकर मार डाला, जाने क्या है मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में मां के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आ रहा है। खबर है कि पंजाब में एक मां ने अपने बेटा और बेटी को जहर देकर मार डाला क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला बठिंडा (Bathinda) में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे जिसके चलते उसने दोनों बच्चों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं अब जब उसी लड़की के सात वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने जांच में पाया कि मां ने ही दोनों को चूहे मार दवाई देकर मारा था। पुलिस ने मां और उसका साथ देने वाली बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों द्वारा मां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।



















Leave a Comment