Bihar News: IPS अफसर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने मारा छापा, पूर्व सांसद से मारपीट का मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटना। Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह उस वक्त प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई, जब आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) की एक टीम ने फायर विभाग के IG और 2005 बैच के IPS अधिकारी एम. सुनील कुमार नायक के आवास पर छापेमारी की। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह-सुबह पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) सुनील कुमार नायक की गिरफ्तारी के लिए बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) पहुंची है। बताया जा रहा है कि उनकी जमानत रद्द होने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की तैयारी में है। आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जबकि अंदर अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे रहे।

IPS Sunil Nayak
IPS Sunil Nayak

IG के पद पर तैनात

सुनील कुमार नायक वर्तमान में बिहार (Bihar) के अग्निशमन विभाग में IG के पद पर तैनात हैं। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307, यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नरसापुरम से पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू (K. Raghurama Krishna Raju) से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

मामले की पृष्ठभूमि वर्ष 2021 से जुड़ी है। उस समय सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में CID में तैनात थे। आरोप है कि उनके निर्देश पर पूर्व सांसद रघुराम कृष्णा राजू को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। इसी प्रकरण में अदालत के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Court Order
Court Order

जमानत रद्द कर दी गई

सूत्रों के अनुसार, इस केस में पहले उन्हें राहत मिली थी, लेकिन हाल ही में उनकी जमानत रद्द कर दी गई। इसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी। कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें पहले स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश ले जाकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

पटना (Patna) स्थित उनके आवास पर की गई कार्रवाई के दौरान आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) और बिहार पुलिस (Bihar Police) के अधिकारियों के बीच समन्वय देखा गया। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

Bihar Police
Bihar Police

पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल

इस कार्रवाई से बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। एक वरिष्ठ IPS अधिकारी के खिलाफ दूसरे राज्य की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही कार्रवाई है और इसमें सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आंध्र प्रदेश पुलिस (Andhra Pradesh Police) आगे क्या कदम उठाती है और अदालत में क्या रुख सामने आता है। आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की विस्तृत तस्वीर साफ हो सकेगी।



















Leave a Comment