Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - एजुकेशन - DIPS News: शिक्षा, खेल और संस्कार का संगम डिप्स संस्थान की दूरदर्शी पहल

    DIPS News: शिक्षा, खेल और संस्कार का संगम डिप्स संस्थान की दूरदर्शी पहल

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal10 February, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    DIPS News: शिक्षा, खेल और संस्कार का संगम डिप्स संस्थान की दूरदर्शी पहल
    visionary initiative of Dips Institute, a confluence of education, sports
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: आज के युग में बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनके उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान है। शिक्षा जहाँ ज्ञान और बौद्धिक क्षमता को निखारती है, वहीं खेल बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे जीवन-मूल्य प्रदान करते हैं।

    वर्तमान समय में भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक और ट्रॉफियां जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे अभिभावकों की सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है और खेलों को अब करियर व राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम माना जाने लगा है।

    visionary initiative of Dips Institute, a confluence of education, sports
    visionary initiative of Dips Institute, a confluence of education, sports

    विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर

    इसी व्यापक और दूरदर्शी सोच के साथ डिप्स संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलों को समान महत्व देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है। डिप्स संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा-उत्तीर्ण विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे सक्षम, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक गढ़ना है जो भविष्य में देश की मजबूती का आधार बन सकें। डिप्स संस्थान के विभिन्न परिसरों में विश्व-स्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की गई है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

    इनमें बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड, स्केटिंग ट्रैक, जूडो एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, बास्केटबॉल कोर्ट, पिकलबॉल कोर्ट, शूटिंग रेंज तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक स्विमिंग पूल शामिल हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को सही दिशा और मंच प्राप्त हो रहा है।

    विद्यार्थी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना चाहते

    डिप्स संस्थान के प्रबंध निदेशक एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि वे डिप्स के प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा, खेल और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि यह दृष्टिकोण उनके पिता स्वर्गीय सरदार गुरबचन सिंह जी की सोच और मूल्यों से प्रेरित है।

    सरदार गुरबचन सिंह जी का मानना था कि समाज से प्राप्त सफलता को समाज को लौटाना ही सच्ची सेवा है, और डिप्स संस्थान उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है। डिप्स संस्थान के सीएओ रमनीक सिंह एवं जशन सिंह ने भी यह संकल्प व्यक्त किया कि वे विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण, उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण और मजबूत संस्कार प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

    एक सशक्त कदम साबित हो रहा

    उनका कहना है कि आज के विद्यार्थी ही कल के नेतृत्वकर्ता हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिप्स संस्थान की यह पहल शिक्षा और खेलों के संतुलन का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

    यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के सपनों को साकार कर रहा है, बल्कि एक स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में भी एक सशक्त कदम साबित हो रहा है।



















    No related posts.

    culture Daily News Daily News In Hindi Daily Update Dips Dips Institute DIPS News Education Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab News Punjab news In Hindi Sports Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar: IKGPTU द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट की सेंट सोल्जर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई शुरुआत
    Next Article Jalandhar News: जालंधर ED की बड़ी कार्रवाई, नेचर हाइट्स इंफ्रा की करोड़ों की संपत्तियां बैंकों को सौंपी
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.