Punjab News: पंजाब में निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, दो मजदूरों की मौत; चार लोग घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला पटियाला (Patiala) के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिर गई है जिसके चलते नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं।

कमरे का लेंटर गिरा

घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लेंटर डाला जा रहा था। तभी अचानक लेंटर गिर गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

तभी इसके नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















Leave a Comment