Gold-Silver Price: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी में सुबह 9 बजे 15,000 रुपये प्रति किलो गिरावट आई है।

चांदी का रेट 2,29,872 रुपये पर आ गया है। MCX पर चांदी में 6 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। सोने में भी आज गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड में भी 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने का भाव 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इससे पहले MCX पर अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार को रु1,52,260 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने रिकॉर्ड हाई रु1,80,779 प्रति 10 ग्राम से करीब रु28,500 नीचे आ गया था।

Silver Price Down
Silver Price Down

हालांकि, गुरुवार को घरेलू बाजार में MCX गोल्ड के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं, MCX पर चांदी की कीमत रु2,46,452 प्रति किलो पर बंद हुई, जो अपने ऑल-टाइम हाई रु4,20,048 प्रति किलो से करीब रु1,73,500 कम है।



















Leave a Comment