Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में भारी उछाल, सोने में भी आई तेजी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल जारी है। चांदी 1140 रुपये की बढ़त के साथ 2.67 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 500 रुपये गिरकर 1.61 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर मंगलवार को 1,60,769 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

1,000 रुपये की गिरावट

सुबह करीब 10:05 बजे तक गोल्ड फ्यूचर में लगभग 0.63 प्रतिशत यानी करीब 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,61,233 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में इसमें कमजोरी आ गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर 0.56 फीसदी यानी 1,491 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,842 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,67,221 रुपये प्रति किलो के स्तर से की थी।



















Leave a Comment