Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के ताजा दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव दिख रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है।

2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह रु517.00 (0.33%) की बढ़त के साथ रु1,55,336.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी कीमतों में भी आज चमक बढ़ी है। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी रु3,215.00 (1.33%) उछलकर रु2,44,608.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

आज 20 फरवरी शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है और ऐसे में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव पर निवेशकों की पैनी नजर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स से संकेत मिला कि नीति-निर्माताओं में आगे की ब्याज दर कटौती को लेकर मतभेद है। कुछ अधिकारी अतिरिक्त कटौती पर रोक चाहते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि अगर महंगाई काबू में आती है तो ढील दोबारा शुरू हो सकती है।



















Leave a Comment