Himanshi Khurana: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 10 करोड़ की फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Himanshi Khurana: पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी को थ्रेट कॉल आने के बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। फोन कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने पैसे न देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुरान को लारैंस गैंग की तरफ से धमकी मिली है। गैंगस्टर हरि बाक्सर के नाम से धमकी विदेशी नंबर से मिली है, जिसने 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि, पिछले कई दिनों से बॉलीवुड वाले और पंजाबी गायकों को धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।



















Leave a Comment