Jalandhar: जालंधर में एनकाउंटर, दो शूटर गिरफ्तार, कारोबारी से 5 करोड़ की मांगी थी फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Encounter in Jalandhar: जालंधर देहात के नकोदर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भागने की कोशिश में गिर गया, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जालंधर (Jalandhar) के नकोदर पुलिस (Police) नेो इस कार्रवाई के जरिए विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर चल रहे जबरन वसूली और फायरिंग रैकेट का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित (मूल निवासी सीतामढ़ी, बिहार; हाल निवासी लुधियाना) और हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर (मूल निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है।

Encounter took place between police and criminals in Jalandhar
Encounter took place between police and criminals in Jalandhar

5 करोड़ रुपये की फिरौती के मामला

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एक बड़े व्यवसायी को दोबारा निशाना बनाने की फिराक में थे। यह कार्रवाई नकोदर के प्रमुख व्यवसायी मनीष बख्शी उर्फ मन्नू से जुड़े 5 करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में की गई है। मनीष बख्शी ‘बख्शी ट्रैवल कंपनी’ और ‘बी.बी. स्कूल ऑफ आइलेट्स’ के मालिक हैं। उन्हें 11 नवंबर 2025 को विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल आए थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कॉल करने वालों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती न देने पर 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात को आरोपियों ने नकोदर स्थित मनीष बख्शी के दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना सिटी नकोदर में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका था।

Firing
Firing

पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी

एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर गठित विशेष पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नूरमहल रोड पर गांव बीर फाटक के पास नाकाबंदी की।

जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि हरिंदर गुप्ता भागने के दौरान गिर गया, जिससे उसकी टांग फ्रैक्चर हो गई।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

पिस्तौल और कारतूस बरामद

पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उनके कब्जे से एक .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरौती न मिलने के कारण शिकायतकर्ता पर दोबारा हमला करने आए थे। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



















Leave a Comment