डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके में भाजपा की पार्षद ज्योति द्वारा आज सड़क निर्माण के कामों का शुभारंभ किया गया। पिछले कई साल से सड़कें टूटी हुई थीं, जिसे लेकर ज्योति ने नगर निगम हाउस में मुद्दा उठाया था। इसका टेंडर लगा और अब सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।

सीवरेज का काम करवाया

पार्षद ज्योति ने बताया कि जालंधर (Jalandhar) वेस्ट हलके के वार्ड-53 में मोहल्ला गुरु रविदास नगर में सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि 13 लाख रुपए से सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ है। इसके अलावा अनूप नगर, गुरु रविदास नगर, सतनाम नगर और न्यू शिवाजी नगर में सीवरेज का काम करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पार्षद ज्योति द्वारा सड़क निर्माण शुरू करवाए जाने पर मोहल्ले की महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। महिलाओं ने कहा कि पिछले कई साल से सड़क टूटी थी, जिससे वे लोग परेशान होते थे।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version