Jalandhar News: जालंधर में ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की छापेमारी, सभी आरोपी फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर में चर्चित ब्रांड ZOOM Shoes और खन्ना स्टील के मालिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जूम शूज और खन्ना स्तील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर दर्ज एफआईआई के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के अनुसार पुलिस ने जूम शूज के मालिकों के घर और दफ्तर में भी दबिश दी है, लेकिन सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाई है, सभी टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गए हैं। लेकिन पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Zoom Shoes FIR
Zoom Shoes FIR

आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

FIR
FIR

इन लोगों पर दर्ज हुई है एफआईआऱ

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस कर रही है छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ सोनम दीप कौर ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण सामने आ सकेगा।

पढ़ें एफआईआर



















Leave a Comment