Cylinder Blast: बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढही तीन मंजिला इमारत, 16 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Cylinder Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक रिहायशी बिल्डिंग में गैस विस्फोट के बाद तीन मंजिला इमारत ढह गई है जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में एक रिहायशी बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है जिसके चलते तीन मंजिला ईमारत ढह गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है।

Karachi Gas Explosion
Karachi Gas Explosion

अवैध तरीके से बनी थी बिल्डिंग

वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ वह अवैध तरीके से बनाई गई थी। इसका स्ट्रक्चर ठीक से नहीं बना था।

Karachi Gas Explosion
Karachi Gas Explosion

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

बिल्डिंग के गिरने से आस-पास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं कई लोग अभी मलबे में फंसे हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।



















Leave a Comment