Punjab News: पंजाब में कारोबारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती, व्हाट्सएप कॉल कर दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लगातार गैंगस्टरों द्वारा व्यवसायी, गायक और एक्टर से रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। खबर है कि गैंगेस्टरों द्वारा कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में कारोबारी को विदेशी नंबर से कॉल कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने कहा है कि यदि रकम नहीं मिली तो कारोबारी और उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर (+1-619-606-0307) से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल कटने के तुरंत बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया। मैसेज में सीधे तौर पर 1 करोड़ रुपए की मांग की गई।

आरोपी ने दो टूक चेतावनी दी कि अगर रुपयों का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। इस धमकी के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।



















Leave a Comment